BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जुटा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

ग्राम प्रधान लता गुर्जर एवं सावे प्रधान  ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया
विजन लाइव /मेरठ
 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग ने कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला  के निर्देशन एवं प्रति कुलपति व विभागाध्यक्ष सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग प्रोफेसर वाई विमला के नेतृत्व में ग्राम नौरंगपुर खूंटी किला परीक्षित गढ़ मेरठ में प्रभात फेरी के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को हर घर तिरंगा फहराए जाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान लता गुर्जर एवं सावे प्रधान  ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ लक्ष्मण नागर ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान  विश्वविद्यालय की तरफ से ग्रामवासियों को तिरंगे का वितरण किया गया तथा ग्राम के सभी लोगों से अपील  की है कि वो  इस महाअभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।  डॉक्टर दिनेश पंवार ने बताया कि हाथों में तिरंगा लिए जब विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र ग्राम में प्रभात फेरी के माध्यम से निकले तो नजारा ही अलग था ग्रामीण उन्हें देखने लगे और प्रभात फेरी निकाले जाने का उद्देश्य भी जाना। डॉ प्रीति के अनुसार इस अभियान से हर घर की छत पर तिरंगा फहराए जाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस प्रभात फेरी  में भाग लिया। ग्राम प्रधान लता गुर्जर ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से यह एक अच्छी पहल है इसमें हम सभी ग्रामवासियों को जोड़ेंगे और इस अभियान को सफल बनाएंगे। इस मौके पर छात्र प्रीति, रोहित  शगुन, एवं ग्रामवासी पदम सिंह सचिन नागर ऋषभ नागर रितिक नागर, जोधा राजाराम इत्यादि मौजूद रहे।