BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट टक्कर में बुरी तरह घायल

 

>

>

नॉलेज पार्क -2 के सामने नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पूर्व बार अध्यक्ष साईकिल राईडर संजीव वर्मा एडवोकेट, ग्रेटर नोएडा साईकिल क्लब के सदस्यों के साथ कुछ ओर साईकिल राईडर साथियों के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच एक तेज गति से आती हुई मारूति-800 कार ने जोरदार टक्कर मार दी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट को कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ वैलनेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां नाक और मुंहू और पैर में सर्जरी हुई है। आरोपी कार चालक मौका पाकर फुर्र हो गया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट एक साईकिल राईडर भी है। पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट, ग्रेटर नोएडा साईकिल क्लब के साथ साईकिलिंग करते रहे हैं। पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट ने ग्रेटर नोएडा से लेकर गोवा तक साईकिल यात्रा कर एक रिकार्ड बना चुके हैं। हाल में ही उन्होंने ग्रेटर नोएडा से लेकर लद्दाख में खारडुंगला सबसे उंची पहाडी तक साईकिल से यात्रा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। साईकिल राईडर पूर्व बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट इस बार 14 अगस्त-2022 को अपना 50 वां जन्म दिन मनाने के लिए साईकिल से आगरा गए थे।

>
इस बार 21 अगस्त-2022 को उन्हें अपने जन्म दिन की नोएडा में पार्टी करनी थी। गत 21 अगस्त-2022 की सुबह करीब 5.30 बजे ग्रेटर नोएडा से लेकर नोएडा के लिए साईकिल राईडिंग करते हूए निकल पडे। नॉलेज पार्क -2 के सामने नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पूर्व बार अध्यक्ष साईकिल राईडर संजीव वर्मा एडवोकेट ग्रेटर नोएडा साईकिल क्लब के सदस्यों के साथ कुछ ओर साईकिल राईडर साथियों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज गति से आती हुई मारूति-800 कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पूर्व बार अध्यक्ष साईकिल राईडर संजीव वर्मा एडवोकेट बुरी तरह से घायल हो गए। साईकिल राईडर साथियों में रोहित गुलेरिया, विनोद गोयल, राज वर्मा, गुलशन अरोडा, विनीता अरोडा, टिटान विलशन और निशांत आदि ग्रेटर नोएडा के यथार्थ वैलनेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनके नाक और मुहूं और पैर में सर्जरी हुई हैं। उधर आरोपी कार चालक मौका पाकर र्फुर हो गया है।