BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों ने रक्षा बंधन का त्योहार पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया

 

>

शारदा विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय त्योहारों का भी आयोजन करता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे- पी के गुप्ता चांसलर शारदा विश्वविद्यालय

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 

शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों ने रक्षा बंधन का त्योहार पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शारदा के देशी - विदेशी छात्रों ने  इसमें साथ मिलकर हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति के बारे में और करीब से जाना। इस मौके पर छात्रों ने एक दूसरे के साथ उपहारों का आदान - प्रदान किया और रंगारग कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में लगभग 35 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। उत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा कि शारदा अपने छात्रों को शिक्षा ज्ञान के साथ साथ संस्कृति ज्ञान भी प्रदान करता है, क्योकि शारदा का मानना है कि हमें अपनी संस्कृति की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

>
>
>

 भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम सभी त्योहारों का आयोजन करते है जिसमें विदेशी छात्र भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते है, यही नही शारदा विदेशी छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय त्योहारों का भी आयोजन करता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे। अफ्रीका से आई छात्र दोरकास शारदा विश्वविद्यालय के बीबीए कोर्स में पढ़ती है।  उन्होने बताया कि हमें भारतीय त्योहारों में हिस्सा बन कर बहुत आनंद आता है। हम सभी विदेशी छात्रों के लिए शारदा ही हमारा घर है। हम शारदा का धन्यवाद करते है कि वह अंतरराष्ट्रीय त्योहारों का भी आयोजन करते है, जिससे हमें एक दूसरे की संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिलती है। भारतीय त्योहार बेहद दिलचस्प एंव रंगीन होते है। हम इन त्योहारों में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेते है। इस मौके पर शारदा के प्रबंधनगण, शिक्षकगण एंव छात्रगण मौजूद थे।