BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

श्रीमति सुरेश देवी कॉन्वेंट स्कूल तुलसीनगर दनकौर मे 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

 







मुख्य अतिथि के तौर पर दनकौर चेयरमेन अजय भाटी मास्टर, अशोक कुमार एस.आर. जी. गौतमबुद्धनगर और फाउंडर मैंबर यशपाल कसाना, संदीप जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया और उसके बाद प्रबंधक . पी. सिंह  ने 75वे आजादी का अमृत महोत्सव के बारे मे जानकारी दी

विजन लाइव/दनकौर

श्रीमति सुरेश देवी कॉन्वेंट स्कूल तुलसीनगर दनकौर मे 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अचमपाल कसाना के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर दनकौर चेयरमेन अजय भाटी मास्टर, अशोक कुमार एस.आर. जी. गौतमबुद्धनगर और फाउंडर मैंबर यशपाल कसाना, संदीप जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।








तत्पश्चात मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया और उसके बाद प्रबंधक . पी. सिंह  ने 75वे आजादी का अमृत महोत्सव के बारे मे जानकारी दी। साथ ही बच्चों की शिक्षा को और अच्छा बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ग्लाडवीन ने स्वतंत्रता के बारे मे अपने विचार प्रस्तुत किए।  उसके बाद छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 







इस मौके पर सचिन सर, हर्षित सर,श्रीमती खुशी चौहान, पूनम, गौरव, केशव, शीतल कसाना, रिया कसाना, सोनी कसाना,अंकित, अपूर्वा, दीपेश शर्मा, सलोनी, नीतू, रश्मि, स्वाति, चंद्रप्रभा, पुष्पा नागर, भावना, शालू,प्रज्ञा, चंचल आदि अध्यापक, अध्यापिकाएं गणमान्यजन उपस्थित रहे।