BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

संदिग्ध परिस्थिति में गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में बंदी की मौत

 

>

>


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत हो गई है। पुलिस का मानना है कि बंदी की मौत हृदय गति रूकने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जेल में बंद बंदी फरीदाबाद के रहने वाले संजय की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होने की सूचना मिली है। जिला कारागार में विचाराधीन बन्दी संजय पुत्र गंगाराम निवासी रोशननगर अवानपुर थाना पल्ला जिला फरीदाबाद हरियाणा को दिनांक 12/13-05-2022 की रात्रि में कारागार में अचानक दौरा/बेहाश हो जाने के कारण राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कासना ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में उपचार के लिए लाया और जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक संजय को थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 06-05-2022 को मु000 142/2022 धारा 66 डी आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। परिवारजनों को सूचित किया गया है। ं थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।