BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी क्षेत्र के सादौपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया

 

>

भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) गौतमबुद्धनगर ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को बुलंद कर उनका हक दिलाने का काम करेगीः अजय पहलवान

विजन लाइव/ दादरी

दादरी क्षेत्र के सादौपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही इस मौके पर संगठन का विस्तार भी किया गया। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान, राष्ट्रीय सचिव हेमचंद नागर, उत्तर प्रदेश सचिव अखलाक, उत्तर प्रदेश महासचिव भूपेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी ने संगठन का विस्तार करते हुए सुरेंद्र बैसोया को जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, तरुण नागर जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर और जय प्रकाश जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही एडवोकेट कल्याण नागर को जिला कोषाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर और बिजेंद्र जिला प्रवक्ता गौतमबुद्धनगर बनाया गया। इसके अलावा फिरे सिंह जिला सचिव गौतमबुद्धनगर, आर्यन जिला सचिव गौतमबुद्धनगर,प्रदीप नागर जिला सचिव गौतमबुद्धनगर,गजेंद्र शर्मा जिला सचिव गौतमबुद्धनगर, राहुल भाटी जिला सचिव गौतमबुद्धनगर,प्रवीन भाटी जिला सचिव गौतमबुद्धनगर,रोकी भाटी जिला सचिव गौतमबुद्धनगर, कपिल भाटी जिला सचिव गौतमबुद्धनगर बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों के हकों के लिए आवाज बुंलद करते हुए भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) संगठन की नीतियों को जनज न तक पहुंचाने के प्रति शपथ ली। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को दबाया जा रहा हैं। गौतमबुद्धनगर में किसानों को उनका हक नही मिल पा रहा है, किसान आबादी, मुआवजा संबंधी कई तरह दिक्कतें, खाद बीज इत्यादि सुविधाएं किसानों को नही मिल पा रही हैं। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति ) गौतमबुद्धनगर ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए उनका हक दिलाने का काम करेगी।