BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी विधानसभा के प्रत्याशी संजय तुगलपुर के लिए डोर टू डोर कैंपेन में AAP प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को बांटे केजरीवाल गांरटी पत्र

AAP एक विकल्प-जनता करे विश्वास, मुद्दों पर करे वोट-तब होगा यूपी का विकास : सभाजीत सिंह

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में संभाल ली है। दादरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी संजय तुगलपुर के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन किया । उनके साथ चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना। आम लोगों में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और उनकी नीतियों व गारंटी जानने के उत्सुकता दिखाई दी। लोगों ने आम कार्यकर्ताओं की गारंटी जानी और उनके प्रत्याशियों को जिताने का आश्वसन भी दिया।  AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लोगों से पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली छोटी बैठकों में भी वो शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभाजीत सिंह लोगों से घर-घर जाकर मिले और पार्टी की नीतियों व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सरकार बनने पर जनता को दी गई गारंटियां भी बताईं। इसके साथ ही जनता को वर्तमान और पूर्व की सरकारों में दिये गये घोखों से भी परिचित कराया। जनता को बताया कि उनके पास यूपी की खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में यूपी में आई है। उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी पर विश्वास करते हुए एक बार उनके प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील की।


*डोर टू डोर कम्पेन में मिला जनता का पूर्ण समर्थन*
- डोर टू डोर कम्पेन में पार्टी का नारे और झण्डे लेकर चल रहे कार्यकर्ता का आकर्षण जनता को अपनी ओर खींच रहा था। 

- लोग खुद घरों से निकलकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी नीतियों को जानने के इच्छुक दिखाई दे रहे हैं
- लोग पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर खुश दिखाई दे रहे थे लोगों में एक आस दिखाई दे रही थी

- जनता सरकारों में मिले दुख, अपमान, पीड़ा को वे आप के कार्यकर्ताओं से साझा कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता भी परिवार की सदस्य की तरह से जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को नोट करते जा रहे थे। 

- एक अलग का सा माहौल लोगों में दिखाई दे रहा विश्वास बता रहा था कि यूपी में नई बयार छाने वाली है और आम आदमी पार्टी आने वाली है। 

- प्रदेश अध्यक्ष में भी जोश देखने को मिला जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग छोटी-छोटी टीमें बनाकर एक एक व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने को कहा

- प्रदेश अध्यक्ष जनता से यही अपील करते दिखाई दिये कि यूपी में खुशहाली लानी है एक बार आम आदमी पार्टी को जिताकर लाइये। डोर टू डोर कैंपेन में पार्टी के दादरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी संजय तुगलपुर ने ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन,अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट, अल्फा टू, बीटा वन, बीटा टू, गामा वन,गामा टू और जगत मार्किट में प्रचार किया। प्रचार में दिल्ली से विधायक रोहित महरोलिया,, सुशील सिंह,प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव अशोक कमांडो, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा, जिला महासचिव संजीव निगम, जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम प्रकोष्ठों के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू यादव व कुलदीप कुमार और प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रशान्त राज,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ,एस सी/एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,एडवोकेट रवि चौधरी, जीतू चौधरी, राम गुप्ता,विनोद नागर ,कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और काफी संख्या में।स्थानीय लोगो ने भाग लिया।