BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा और रालोद की परविर्तन संदेश रैली में जिले से पहुंचे हजारों सपाई

 


सपा और रालोद की यह ऐतिहासिक रैली भाजपा की जड़ों को हिलाने का काम करेगी- इन्दर प्रधान

 


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

 मेरठ की दबथुवा में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में शामिल होने के लिए जिले से जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता बील अकबरपुर स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल के कट पर एकत्र हुए और 500 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ रैली के लिए रवाना हुए।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने बताया कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की संयुक्त रैली को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सपा और रालोद की यह ऐतिहासिक रैली भाजपा की जड़ों को हिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि  महंगाई और बेरोजगार की मार से त्रस्त जनता उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। झूठे वायदे और जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता अब जान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि   समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और उसे अपनी हार साफ नजर आने लगी है। रैली में पहुँचने वालों में मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेन्द्र नागर, उपदेश नागर, सुधीर भाटी, जगवीर नम्बरदार, कृशान्त भाटी, श्याम सिंह भाटी, बृजपाल राठी, प्रवक्ता रोहित बैसोया, सुरेन्द्र नागर, परमेंद्र भाटी, मिंटी खारी, अकबर खान, रविन्द्र प्रधान, मुकेश त्यागी,  कमल भाटी, अक्षय चौधरी, दीपक नागर, शैलेंद्र भाटी हैप्पी पंडित, विनीत भाटी,  मेहंदी हसन, कृष्णा चौहान, सुनील भाटी, सीपी सोलंकी, औरंगजेब अली, रविंद्र प्रधान, लोकेश चौधरी, जगत खारी, राजेश रोही, अब्दुल हमीद रोशनी सिंह, शिमला यादव नीरज भाटी एडवोकेट विकास तौंगड, अमित रौनी, विपिन नागर, अनीस अहमद,  सुमित राणा, अवनीश भाटी, हरवीर प्रधान, नन्हे खान, इरशाद चौधरी, जय यादव, समीर मेवाती, बाबू राम नेताजी, विक्रम टाइगर, सत्येंद्र खारी, प्रशांत भाटी, विक्रांत चौधरी, योगेश चौधरी आदि रहे।