BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर टोल प्लाजा पर सपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया



सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार कर रही है, जनता का शोषण :नरेश उत्तम पटेल

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद गौतमबुद्धनगर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना एक्सप्रेस- वे स्थित जेवर टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि  पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है । राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार जनता का शोषण कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई सातवें आसमान पर है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण लोग परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार आम लोगों की समस्याओं से बेखबर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव और  नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी,  सुधीर तोमर, श्याम सिंह भाटी, जगबीर नंबरदार, सुधीर भाटी, उपदेश नागर, विनीत भाटी, प्रमेन्द्र भाटी, अतुल शर्मा, औरंगजेब अली,  जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया, मेहंदी हसन, बबलू सैन, सुनीता यादव, रवींद्र प्रधान, अकबर खान,अक्षय चौधरी, सुरेंद्र नागर, राजेश रोही, मिंटी खारी, विकास जतन भाटी, सुनील भाटी,अक्षय सिंह भाटी, हैप्पी पंडित, शैलेंद्र भाटी, अवनीश भाटी,  विकास तौंगड, सोनू तवर, लोकेश जनमेदा, विपिन नागर, शौकत अली चेची,  संजय यादव, अजीत भाटी, सतेंद्र खारी, लोकेश भाटी, विजय गुर्जर, समय डाढ़ा, सतीश यादव, अक्षय पंडित, देवेन्द्र भाटी, नवनीत शर्मा, ओमवीर सैन, नवाब क़ुरैशी, प्रशांत भाटी,  विक्रांत चौधरी, संजीव नागर,वकील सिद्दीकी, मनीष राजपूत, विशेष भाटी, राकेश गौतम, इदरीश कुरैशी, ताहिर मेंबर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।