BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नव ऊर्जा संस्था की सदस्य योगिता शर्मा एडवोकेट को समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया

 


नोएडा के 137 सेक्टर कम्युनिटी स्थल पर आयोजित सम्मान समारोह करीब 100 महिलाओ को सम्मानित किया गया

 


कडकडाती हुई सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किए जाने का भी कार्य किया गया है और साथ ही भूखों को भोजन कराने के कार्य में भी बढ चढ कर लेती रही हैं, हिस्सा-योगिता शर्मा एडवोकेट

 


मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/नोएडा

नव ऊर्जा संस्था की सदस्य योगिता शर्मा एडवोकेट को समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह नोएडा के 137 सेक्टर कम्युनिटी स्थल पर आयोजित किया गया। 8 मार्च को प्रति वर्ष मनाए जाने वाले महिला दिवस के मौके पर करीब 100 महिलाओ को सम्मानित किया जाना था लेकिन कोरोनाकाल के कारण ऐसा नहीं हो सका। शनिवार को यह कार्यक्रम नोएडा में संपन्न हुआ और करीब 100 महिलाओं को सराहनीय कार्य


के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में एनजीओ, सामाजिक संस्था और स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वंयसेवकों और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद डा0 महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर और साथ ही इंटरनेशनल रेसलर व ओलंपियन बबीता फोगाट ने इन सभी स्वयंसेवकों को मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर योगिता शर्मा एडवोकेट को भी समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। नव ऊर्जा संस्था के अध्ध्यक्ष पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देशन में योगिता शर्मा एडवोकेट समाजसेवा के क्षेत्र में बढ चढ कर हिस्सा लेती रही हैं। योगिता शर्मा एडवोकेट ने इस मौके पर ’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया को बताया कि कडकडाती हुई सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किए जाने का भी कार्य किया गया है और साथ ही भूखों को भोजन कराने के कार्य में भी बढ चढ कर हिस्सा लेती रही हैं। उन्होने बताया कि चूंकि वह वकालत के पेशे में हैं इसलिए जब कोई गरीब और बेसहरा आता है और उसे कानूनी मद्द कर जरूरत होती है तो बिल्कुल निशुल्क उसे कानूनी मद्द मुहैया कराई जाती है। इस कार्यक्रम में नव ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी मनोज कुमार तिवारी की भी उपस्थिति रही।