BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मध्य प्रदेश पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए

 


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में  कोरोना के मामलों में रिकवरी दर 98.60% बनी हुई है

विजन लाइव/ मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस स्थिर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 16  नए केस सामने आए हैं और 13 लोगो स्वस्थ होकर घर लौटें है। कुल मिलाकर  140  केस इस समय मध्य प्रदेश में एक्टिव है और 98.60 फीसदी रिकवरी रेट  चल रहा है ।  ओमिक्रॉन वैरिएंट जिन राज्यों में मिले हैं, उनकी सीमाओं पर सतर्कता पहले से ही बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार  को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य प्रदेश में  कोरोना के मामलों में रिकवरी दर 98.60% बनी हुई है।  राजधानी भोपाल में सोमवार को कोरोना से 1004वीं मौत हुई थी । इससे पहले शहर में 25 नवंबर को एक मौत रिपोर्ट हुई थी। एक निजी अस्पताल में 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई थी । वहीं, रविवार को भोपाल में 8 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक 14 साल का बच्चा और एम्स का डॉक्टर भी संक्रमित मिला है। रिपोर्ट के अनुसार सभी की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। रविवार को मिले संक्रमितों में 26 वर्षीय एम्स का डॉक्टर संक्रमित मिला है। बागसेवनिया इलाके का एक 14 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिला है। पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, अयोध्या नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, खजुरी कला निवासी 70 वर्षीय पुरुष, अशोका गार्डन निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अवधपुरी निवासी एक ही परिवार की 30 वर्षीय और 72 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें अधिकतर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले केस हैं। भोपाल में रविवार को 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभी भोपाल में 71 एक्टिव केस हैं। 42 होम आईसोलेशन और 29 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। शहर में अब तक 1 लाख 23 हजार 740 लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 22 हजार 666 ठीक हो चुके हैं।

भोपाल में टेस्टिंग कम, लेकिन केस ज्यादा

प्रदेश में पिछले 7 दिनों में कुल 3 लाख 93 हजार 102 कोरोना जांच की गई। इसमें 109 संक्रमित मिले। इसमें से 97 रिकवर हो गए। खास बात यह कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सबसे कम टेस्ट भोपाल में किए गए, लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। भोपाल में 32 हजार 818 जांच में 59 केस, इंदौर में 39 हजार 561 जांच में 30 संक्रमित, जबलपुर में 37 हजार 597 जांच में 9 पॉजिटिव मिले हैं।