BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 1020 बूथों पर गोष्टी करके मनाई

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 1020 बूथों पर गोष्टी करके मनाई। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने पल्ला गांव के बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। हम जयंती पर सत् सत् नमन करते हैं और आज हमारी पार्टी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की सेवा के लिए कार्य करने का काम कर रही है, उनकी देश सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारत को मज़बूत और विकसित करने के लिए अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उनके किये गये विकास कार्यों से करोड़ों भारतवासियों को लाभ पहुँचा। उनका चिंतन भारत आगे बढ़ें, भारतवासी ख़ुशहाल बने, वह माँ भारती के सच्चे सेवक थे, उनके जीवन से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है, प्रेरणा लेनी चाहिए। जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, योगेश चौधरी, मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, गुरूदेव भाटी, रिंकू भाटी, सतवीर भाटी, पंकज कसाना, पंकज रावल, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, सोमेश गुप्ता, विचित्र तोमर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।