BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

LIVE T20 WORLD CUP PAK vs AUS: स्टोयनिस-वेड ने आखिरी ओवरों में खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह


आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 177 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के पर नुकसान हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मज रिजवान ने 67 और फखर जमां ने नाबाद 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ मिचेल स्टार्क ने 2, एडम जाम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए। 

11:10 PM: 177 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के पर नुकसान हासिल कर लिया। पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया है।

11:01 PM: 18  ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5  विकेट पर 155 रन है। मार्कस स्टोयनिस 40 और वेड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंदों में जीतने के लिए 22 रन चाहिए।

10:56 PM: 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5  विकेट पर 140 रन है। मार्कस स्टोयनिस 38 और वेड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में जीतने के लिए 37 रन चाहिए।

10:50 PM: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5  विकेट पर 127 रन है। मार्कस स्टोयनिस 25 और वेड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों में जीतने के लिए 50 रन चाहिए।

10:44 PM: 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5  विकेट पर 115 रन है। मार्कस स्टोयनिस 15 और वेड 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 30 गेंदों में जीतने के लिए 62 रन चाहिए।

10:35 PM: 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5  विकेट पर 103 रन है।  मार्कस स्टोयनिस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 42 गेंदों में जीतने के लिए 74 रन चाहिए।

10:32 PM: शादाब खान ने इस मैच में अपना चौथा विकेट ले लिया है। उन्होंने मैक्सवेल को 7 रन पर आउट कर दिया है।

 

10:30 PM: 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 95 रन है।  मार्कस स्टोयनिस 3 और ग्लेन मैक्सवेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:22 PM: शादाब खान ने ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने डेविड वॉर्नर को 49 रन पर आउट कर दिया है। 

10:17 PM: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है। डेविड वॉर्नर 49 और ग्लेन मैक्सवेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:11 PM: 9 वें ओवर की तीसरी गेंद पर शादाब खान ने स्मिथ को 5 रन पर आउट करके ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दे दिया हैै। वॉर्नर एक छोर पर टिके हुए हैं।

 

10:08 PM: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन है। डेविड वॉर्नर 34 रन पर और स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:03 PM: 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है। डेविड वॉर्नर 24 रन पर और स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:58 PM: ऑस्ट्रेलिया को शादाब खान ने दूसरा झटका दिया है। उन्होंने मार्श को 28 रन पर आउट किया। 

9:52 PM: फिंच के आउट होने के बाद वॉर्नर और ​मार्श ने तेजी से रन बनाना जारी रखा है। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है। डेविड वॉर्नर 21 रन पर और मार्श 22 रन पर है।  

9:47 PM: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। डेविड वॉर्नर 19 रन पर और मार्श 10 रन पर है।   

9:42 PM: कप्तान फिंच के आउट होने के बाद मिचेल मार्श बल्लेबाजी के लिए ​आए हैं। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है। डेविड वॉर्नर 4 रन पर और मार्श 8 रन पर है।   

9:35 PM: ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने पहला झटका दिया है। उन्होंने फिंच को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।

9:30 PM:  ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए डेविड वॉर्नर और कप्तान आरोन फिंच की जोड़ी क्रीज पर है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी पहला ओवर फेंक रहे हैं।

9:15 PM:  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 इतने रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए। फखर जमां 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

9:10 PM: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। मिचेल स्टार्क ने शोएब मलिक को एक रन पर आउट किया

9:06 PM: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। पैट कमिंस ने उन्हें शून्य पर आउट किया। 19 ओवर के बाद  पाकिस्तान का स्कोर 161/3 है।

9:00 PM: 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 158/2 है। फखर जमां 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

8:58 PM: मिचेल स्टार्क ने पाकिस्तान के ओपनर रिजवान को 67 रन पर आउट कर दिया है। 

8:53 PM: 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 143/1 है। फखर जमां 26 और मोहम्मद रिजवान 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। हेडलवुड के इस ओवर में 21 रन आए।

8:44 PM:  15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 117/1 है। फखर जमां 14 और मोहम्मद रिजवान 54  रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

8:37 PM: 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 106/1 है। फखर जमां 8 और मोहम्मद रिजवान 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

8:30 PM: 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 92/1 है। फखर जमां 3 और मोहम्मद रिजवान 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

8:25 PM: 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 89/1 है। फखर जमां 2 और मोहम्मद रिजवान 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

8:15 PM:  पाकिस्तान को पहला झटका लग गया है। बाबर आजम 39 रन बनाकर एजम जाम्पा की गेंद पर आउट हुए।

8:11 PM: 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/0 है। कप्तान बाबर आजम 38 और मोहम्मद रिजवान 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है।

8:07 PM: 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 62/0 है। कप्तान बाबर आजम 35 और मोहम्मद रिजवान 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है।

8:00 PM: 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 51/0 है। कप्तान बाबर आजम 26  और मोहम्मद रिजवान 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है।

7:55 PM: 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/0 है। कप्तान बाबर आजम 24 और मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

 

7:50 PM: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38/0 है। कप्तान बाबर आजम 21 और मोहम्मद रिजवान 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

7:40 PM: 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 11/0 है।

7:30 PM: पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

7:10 PM: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड। 

7:07 PM: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हरिस राऊफ, शाहीन शाह अफरीदी

7 PM: दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।