BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर में प्रजापति समाज की बैठक संपन्न


प्रजापति समाज एकजुट होकर एक नई शक्ति का अहसास कराएगा: सुरेंद्र प्रजापति
विजन लाइव/ दनकौर
दनकौर स्थित धनोरी रोड पर यशपाल प्रजापति रामपुर वालों के निवास पर प्रजापति समाज की एक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रजापति छालेरा और विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कथा शिव कुमार प्रजापति का का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू संघ मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को एकजुट होकर राजनीति में भागीदारी निभानी चाहिए। प्रजापति समाज का राष्ट्र के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज एकजुट होकर एक नई शक्ति का अहसास कराएगा,  इसके लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर कार्यक्रम में राधेश्याम प्रजापति, यशपाल प्रजापति ग्राम पंचायत अधिकारी,  रामपाल प्रजापति, रामभूल  प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति बागपुर,  जग्गू प्रजापति कनारसी, जयपाल प्रजापति, यशपाल प्रजापति  रामपुर वालों आदि ने अतिथिगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।