BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार : मदन चौहान


हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार : मदन चौहान

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 

आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए और पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए सेक्टर ज्यू 1 में समाजवादी जन चौपाल एवं सदस्यता भर्ती कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मदन चौहान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों महिला और पुरुषों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े बड़े झूठे वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा। सरकार बनाने के बाद हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।भाजपा की तानशाही से आज जनता बुरी तरह से त्रस्त है। दिनों दिन बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी की मार से आम आदमी का दम निकला हुआ है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश का नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। उत्तर प्रदेश में काननू व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराधियों में कानून का भय नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी भारी संख्या में लोक समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे है। और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, अतुल शर्मा, कृष्णा चौहान, रोशनी सिंह, विनय शर्मा, सतेंद्र नागर, अक्षय चौधरी, अक्षय सिंह भाटी, जितेंद्र यादव, लखन यादव, हैप्पी पंडित, नवनीत शर्मा, फरजान शेरवानी, संजय चौधरी, सीपी सोलंकी, अनूप तिवारी, वीरेन्द्र शर्मा, वकील सिद्दीकी, लल्लन सिंह, राकेश गौतम, नरेश बिधूड़ी, मृतुन्जय यादव आदि मौजूद रहे।