BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा मंडलों की एक बैठक मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में संपन्न

 


भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, 2022 अब की बार, 350 पार जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के बल पर लेकर आएंगेंः संजय भाटिया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की मंडलों की एक बैठक मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि मुख्य के रूप में करनाल सांसद व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजय भाटिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज व मनोज गर्ग ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए करनाल सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष आगामी संगठन कार्यक्रमों में लगकर, पार्टी सदस्यता अभियान, मतदाता सदस्यता अभियान, नए बूथों की संरचना एवं नए पन्ना प्रमुख की संरचना को मज़बूत करने के लिए नए पुराने बूथों पर पन्ना प्रमुखों का गठन एवं नए मतदाताओं के वोट बनवाने के कार्य में लग जाएं। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है 2022 अब की बार 350 पार जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के बल पर लेकर आएंगे और एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके भी दिखाती है उत्तर प्रदेश को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। आज प्रदेश में सभी वर्गों का विकास योगी सरकार कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी संगठन के कार्यक्रमों एवं 2022 में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, राधा चरण भाटी, वेद प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन नागर, गजेन्द्र मावी, 0 कर्मवीर आर्य, यतेंद्र नागर, मंडल अध्यक्ष संजय भाटी,सोमेस गुप्ता, मनोज भाटी, सुनील गौतम, पवन रावल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण बैठक में उपस्थित रहे।