BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दनकौर स्थित शिव मंदिर पर हवन व रात्रि में दीपोत्सव 1100 दीपकों से मंदिर को सजाया


विजन लाइव / दनकौर 
हिन्दू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर व दनकौर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दीपावली के पावन पर्व पर हिन्दू सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को देखते हुऐ पंचायती घर के पास शिव मंदिर का सौन्दर्यकरण कराया व मंत्रोचारण के साथ हवन का व रात्रि में दीपोत्सव 1100 दीपकों से मंदिर को सजाया व मंदिर में भव्य आरती ,पूजा अर्चना घण्टों की आवाज सुनकर गाँव मे खुशी का माहौल सभी पूजा में शामिल हुऐ। जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री ई पी के मल्ल ने हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में जो मनोबल मनोबल बड़ाने का कार्य आज तक किया है ।उसी का फल है जो आज हिन्दू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर व दनकौर मंडल अपनी कार्यशैली में अग्रसर है व इस मंदिर पर भव्य आयोजन को सफल बनाने में सफल हो सके व योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाया जिससे हर देश वासी के मन योगी सरकार के प्रति एक अलग जिज्ञासा है। युवाओं में एक अलग जोस देखने को मिला रहा है। गांव गांव में जनता पुनः योगी सरकार के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाना चाह रहे है सब के मन मे एक ही उमंग की अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है ।इस बार फिर पूर्ण बहुमत से योगी सरकार जिला मंत्री विकास शर्मा, जिला मंत्री हर्ष नागर, मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा,मंडल प्रभारी निशांत शर्मा ,मंडल संयोजक मनीष योगी,मंडल सहसंयोजक देव कुमार, मंडल महामंत्री प्रिंस, मंडल मंत्री रोहित प्रभाकर,मंडल उपाध्यक्ष महेश नाथ,मंडल उपाध्यक्ष शिवा चौहान,मंडल मीडिया प्रभारी अनुज नागर,मंडल मंत्री गंगाराम शर्मा,मंडल सदस्य सचिन राणा, मंडल मंत्री संजय सैनी, आदि मौजूद रहे।