63 लोगों के आंखों की जांचें कर निशुल्क दवाईयां भी दी गई,इसके साथ ही कैंप में 21 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया
अगला निशुल्क आंखों का कैंप 13 नवंबर-2021 को लगाया जाएगाः ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाटी
विजन लाइव/दनकौर
दनकौर क्षेत्र के ग्राम भट्ठा पारसौल के उदय गार्डन में निशुल्क आंखों का कैंप धर्मार्थ जनसेवा समिति के तत्वाधान में लगाया गया। निशुल्क आंखों के इस आंखों के कैंप का शुभारंभ आम आदमी पार्टी की जेवर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह ने फीता काट कर किया। आम आदमी पार्टी जेवर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह ने इस मौके पर कहा कि मोतिया बिंद जैसी बीमारी अक्सर उम्र के आखिरी पडाव में घेर लेती है ऐसी स्थिति में ज्यादातर बुजुर्गो को अपनों का सहारा भी नही मिल पाता है। धर्मार्थ जनसेवा समिति का यह निशुल्क आंखों का कैंप लगा कर गरीब और बेसहारा लोगों के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन का कार्य अति सराहनीय कदम है। स्वंयसेवी संस्थाओं और समाज के अग्रणी लोगों को भी इस तरह के नेक कार्यो में बढ चढ कर हिस्सा लेते रहना चाहिए। धर्मार्थ जनेसवा समिति के अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 13 सितंबर-2021 के बाद यह 13 अक्टूर-2021 को वर्ष का दूसरा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया है और जिसमें कुल 63 लोगों के आंखों की जांचें की गई और साथ में निशुल्क दवाईयां भी दी गई हैं। इसके साथ ही कैंप में 21 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। इस मौके पर कैंप में मास्टर फतेहचंद शर्मा ठसराना, मास्टर गौरीदत्त शर्मा सक्का, डा0 सतवीर सिंह चांदपुर, चौधरी कुलदीप सिंह पारसौल और ठाकुर मनवीर सिंह भाटी एलआईसी वालों का सराहनीय सहयोग रहा। इनमें ठाकुर मनवीर सिंह भाटी एलआईसी वालों ने कैंप में कोविड-19 प्रोटोकॉल का टैंपरेचर चैक और मॉस्क वितरित करते हुए सख्ती से पालन कराया। श्री कृष्णा लाईफ लाइन हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा से आए अरूण बैंसला ने बीपी चैक किया और साथ ही अब्दुल सैफी ने शुगर की जांच की। जब कि कुनिका ऑप्टीकल्स दनकौर से आए डा0 रविंद्र कुमार ने नेत्रों की जांच की और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रोगियों को चयनित किया। धर्मार्थ जनेसवा समिति के अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इसी प्रकार अगला निशुल्क आंखों का कैंप 13 नवंबर-2021 को लगाया जाएगा।