BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर में भाजपा द्वारा ताबड तोड बैठकें आयोजित कर परिचय एवं चुनावी कामकाज के विषय पर चर्चा की गई

 


चुनाव को जीतने के लिए मेरा बूथ सबसे मज़बूत पर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना होगाः संजय भाटिया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में प्रदेश के संगठन सहप्रभारी एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया ने पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते जनपद पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ चार अहम बैठकें आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर के लिए जीएनआईओटी कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में की।  इनमें एक बैठक भाजपा जिला चुनाव संचालन समिति, दूसरी बैठक गौतमबुद्धनगर सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक और तीसरी बैठक मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं चौथी बैठक समन्वय बैठक का आयोजन कर परिचय एवं चुनावी कामकाज के विषय पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा करनाल सांसद व क्षेत्रीय प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को इस चुनावी समर में जुट जाना चाहिए। चुनाव को जीतने के लिए मेरा बूथ सबसे मज़बूत पर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे हैं,  जिन्होंने जनता की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करने का काम किया है। जब कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद सभी विपक्षी पार्टियां जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जब कि प्रदेश की जनता किसी के बहकावे में न आकर विकास की गंगा बहाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने उसके लिए मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क और बड़े बड़े उद्योग स्थापित करने का कार्य यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किया है और अब की बार 350 पार के लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर हम प्रदेश में 350 पार करके दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इसी को ध्यान रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेते हुए इस चुनावी समर में जुट जाना है। जिला प्रभारी व पूर्व सांसद डा0 सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि जनपद के 1094 में बूथ पर बूथ अध्यक्ष बन चुके हैं, अब हम पन्ना प्रमुख बनाने का काम कर रहे हैं। बूथ को विजयी बनाने के लिए प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने अपने पन्ने पर प्रत्येक वोट पर जाकर संपर्क करें और अपनी पार्टी की रीति नीति संगठन के और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के विषय में जानकारी देने का काम करें। समन्वय बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी करनाल सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद जिला प्रभारी डा0 सत्यपाल सिंह सैनी,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर,दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स और बिजेंद्र नागर आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जब कि अन्य बैठकों के अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश ओबीसी सदस्य बिजेंद्र भाटी, विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा, रविंद्र  राजोरा,  क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकू भाटी, विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, शोमेंस गुप्ता, जगदीप नागर, उदयवीर चौधरी, विचित्र तोमर, प्रेम प्रधान, संजय भाटी, मनोज भाटी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर और रफराज़ अली, सतेंद्र नागर, गोविंद चौधरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।