BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भाजपा सरकार में खुशहाल है, उत्तर प्रदेश और देश का किसान:  चौधरी तेजा गुर्जर
विजन लाइव /गौतमबुद्धनगर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन बुलंदखेड़ा ,पाली, खोदना खुर्द, ततारपुर सकका गांव में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष  तेजा गुर्जर  रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान और देश का किसान खुशहाल है ,जितना ऐतिहासिक कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के लिए किए हैं अन्य किसी पार्टियों ने नहीं किया है, अन्य पार्टियां  आज तक किसानों को लूटने  का काम कर रही हैं।   भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं ,किसान सम्मान निधि, किसान फसल बीमा योजना ,शौचालय, ऐतिहासिक प्रधानमंत्री आवास ,निशुल्क कोरोना वैक्सीन, जैविक खाद आदि योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुशहाली लाने का कार्य कर रही है । साथ ही कार्यक्रम को प्रमुख वक्ताओं में सत्येंद्र अवाना ,यतेंद्र नागर, इंद्र नगर ,अमित भाटी लडपुरा, देवा भाटी , विमल पुंडीर ,डॉ राणा ,सविंदर कपासिया ने भी पार्टी की जन कल्याणकारी योजना से अवगत कराया। इस मौके पर अंशुल भाटी, करण नागर ,मेहर सिंह नागर ,नरेंद्र भाटी ,दुष्यंत राणा, संदीप प्रधान, अजय भाटी ,नवीन भाटी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।