विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने गाजियाबाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दिल्ली से गाजियाबाद आते हुए यूपी बॉर्डर पर ब्राह्मण चेतना परिषद की पूरी टीम ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद का जोरदार स्वागत किया। ब्राह्मण चेतना परिषद के संस्थापक व प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने इस मौके पर ब्राह्मण चेतना परिषद की गौतमबुद्धनगर इकाई का आभार जताते हुए कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद निरंतर समाज में चेतना जगाने का कार्य कर रही है इसके लिए गौतमबुद्धनगर की पूरी टीम बधाई का पात्र है। ब्राह्मण चेतना परिषद का मुख्य कार्य सभी वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाकर मजबूती प्रदान करना है और शैक्षिक रूप से भी उनका विकास करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्राह्मण चेतना परिषद के गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष सोनू पंडित, गौतमबुद्धनगर उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और मोहित त्रिपाठी समेत ब्राह्मण चेतना परिषद के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।