BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी थामी झाडू और बाल्मीकि मंदिर में सफाई अभियान चलाते हुए पूजा अर्चना की

 

 





2022 विधानसभा में दीदी प्रियंका गांधी की स्वच्छता अभियान की विचारधारा पर आस्था जताते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगेः मनोज चौधरी

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्र्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पर सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में अवैध गिरफ्तारी और सत्याग्रह के दौरान कमरे में झाड़ू लगाने को लेकर संकीर्ण मानसिकता से की गई टिँप्पणी के विरोध में दादरी, दनकौर और जेवर आदि जगह पर बाल्मीकि मंदिर में गौतमबुद्धनगर कांग्रेस ने सफाई अभियान चलाया और साथ में पूजा अर्चना भी की गई। कांग्रेस के दनकौर नगर अध्यक्ष कृष्ण भुरनेडा के नेतृत्व में दनकौर बाल्मीकि बस्ती में स्थित महऋषि वाल्मीकि मंदिर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रांगण में सफाई करने के पश्चात पूजा अर्चना की। सफाई अभियान में झाडू लगाते हुए गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व तथाकथित बाबा योगी आदित्यनाथ संकीर्ण दूषित मानसिकता के शिकार हैं। इसी संकीर्ण मानसिकता के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की विपक्ष की मजबूत आवाज दीदी प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए घरों में झाड़ू के माध्यम से साफ सफाई करने वाली करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी और महिलाएं योगी आदित्यनाथ के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले 2022 विधानसभा में दीदी प्रियंका गांधी की स्वच्छता अभियान की विचारधारा पर आस्था जताते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर,  जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और रामभरोसे शर्मा, विकास जाटव, राजेश बसु, सुशील हेमंत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल रहे।