लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में किसानों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,सांसद दीपेंद्र हुड्डा, धीरज गुर्जर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए असंवैधानिक रूप से रात में गिरफ्तार करके सीतापुर पुलिस लाइन में भेज दिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष था। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जबसे योगी सरकार बनी है तबसे सरकार ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का नरसंहार करने से कतई नही चूक रही है। लखीमपुर खीरी की घटना इस बात का जीता जागता सुबूत है। इसके अलावा पिछले 10 महीने से किसानों के चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन को भी सरकार कुचलने पर तुली हुई है। कांग्रेस पार्टी का एक.एक कार्यकर्ता अपनी नेता प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में देश के अंदाताओ के साथ खड़ा हुआ है। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, प्रदेश महासचिव सेवादल अशोक पंडित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र भाटी, महिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा और सूशील शिशोदिया, उदय नागर, राधा रानी, दिनेश शर्मा, राम भरोसे शर्मा, वसील अहमद ,राजेश वसु, रितेश शर्मा, विकास, गौरव यादव, रवि, राजेंद्र, राजेश, सतपाल भाटी, निरंजन, धारा, राजेश सिंह, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, रविंदर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।