BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

महानगर अध्यक्ष बने पंकज अग्रवाल व संजय गोयल बने महानगर महामंत्री

 






विजन लाइव/बुंलदशहर

बुलंदशहर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने पंकज अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष बुलंदशहर व संजय गोयल को महानगर महामंत्री पद की घोषणा कर लखनऊ से प्रमाण पत्र देकर दी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि हम सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। शीघ्र ही अपने वरिष्ठ व्यापारी साथियों की  एक सभा कर पदों के रूप में नई जिम्मेदारी देकर संगठन का विस्तार करेंगे। वहीं महानगर महामंत्री संजय गोयल ने भी कहा कि हम अपने व्यापारियों पर अनावश्यक रूप से अफसरशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर शहर के व्यापारियों को जैसे ही जानकारी हुई  व्यापारीगण महानगर अध्यक्ष और महानगर महामंत्री के आवास पर पहुंचे और बुके व फूल माला पहनाकर बधाई दीं।