BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौर यमुना सिटी में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक संपन्न

विजन लाइव/ दनकौर 
हिन्दू युवा वाहिनी गौतम बुद्ध नगर की बैठक गौर यमुना सिटी में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी मदन प्रधान ने संचालन जिला महामंत्री, मुकेश ठाकुर ने किया मुख्य अतिथि बरेली मंडल प्रभारी विवेक सिंह रहे। जहाँ पर संगठन के जिला सहप्रभारी शिवम गोयल की श्री राधा कुंज प्रोपर्टीज बिल्डर ऑफिस का उद्घाटन विवेक सिंह कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजिक लोगों व संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत फूल माला प्रतीक चिन्ह देकर किया गया व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया । कार्यकर्ताओ को संगठन की गरिमा बनाये रखने को कहा व प्रदेश महामंत्री ई पी के मल्ल का निर्देश उधबोदन सुनाते हुऐ बताया 2022 में पूर्ण बहुमत से योगी सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ता कमर कसकर गाँव नगर में मेहनत करे। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं को चुनाव के प्रति मूल मंत्र देते हुए युवा चला -गाँव की और अपने धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार शिक्षा के पीरती जागरूक करने जिससे कि युवा इस उत्तर प्रदेश को महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के हाथों सौप उत्तम प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका निभाने में सफल हो सके। इस मौके पर जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सन्नी राणा,जिला कोषाध्यक्ष क्रीट चौधरी,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी विराट भाटी,मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा,मंडल प्रभारी निशांत,  मंडल मीडिया प्रभारी अनुज नागर,मंडल मंत्री रोहित,मंडल उपाध्यक्ष महेश नाथ,मंडल मंत्री संजय सैनी,मंडल मंत्री नरेश राजपूत,गुरु प्रसाद ,गोविंद चौहान,कपिल चौहान,मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।