BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

शिवसेना ने गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी व पैरा ओलंपिक में पदक विजेता सुहास एल.वाई का सम्मान किया

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के पैरा ओलंपिक में पदक जीतने की खुशी में सूरजपुर जिला मुख्यालय पर पहुंचा और गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी व रजत पदक विजेता सुहास एल.वाई का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीपाल राणा, प्रदेश उप प्रमुख रविदास शर्मा, प्रदेश महासचिव जयराम मंचल, प्रदेश सचिव रामविलास पाल, युवा शिवसेना जिला अध्यक्ष त्रिलोक नागर और अजीत नागर, अनूप चौधरी सक्का, हेमन्त शर्मा, विनोद और विवेक आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।