BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने इंडियन आर्मी पैरा कमांडो में ट्रेनिग पूरी कर लौटे टीकम सिंह का स्वागत किया

 


टीकम सिंह जैसी प्रतिभा से सभी युवा सीख लें कि हम भी भारत माता की सेवा के लिए तैयारी में जुटेंगे व अपने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगें- नवीन पंडित

 



विजन लाइव/दनकौर

 हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज प्राचीनकालीन बाबा द्रोणाचार्य की पावन भूमि दनकौर के गांव सिलारपुर में आर्थिक तंगी व मजबूरियों से जूझकर संघर्ष कर इंडियन आर्मी पैरा कमांडो में ट्रेनिग पूरी कर डेढ वर्ष में गांव सिलारपुर दनकौर में वापसी करने वाले पूर्व कार्यकर्ता टीकम सिंह का फूल माला डाल कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने बताया कि टीकम सिंह युवा साथ ही रहा है और जिसने आर्थिक तंगी के बावजूद अपने लक्ष्य के लिए कडा संघर्ष किया और आज उसी कडी मेहनत का परिणाम है टीकम सिंह ने इंडियन आर्मी पैरा कमांडो में ट्रेनिग कर ली है और डेढ वर्ष के बाद गांव सिलारपुर दनकौर में वापसी की है। गांव के युवा और हिंदु युवा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता पूर्व साथी टीकम सिंह मिलकर भावुक हुऐ और इस खुशी में टीकम सिंह माला पहना कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि  टीकम सिंह ने दनकौर के सिलारपुर गांव का नाम रोशन किया है, इससे युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि कभी भी किसी मजबूरी या विपत्तियों को अपनी तरक्की का रोड़ा बनने देना नही चाहिए व सभी को इंटरनेशनल गेम व मातृ भूमि की सेवा के लिए आर्मी की तैयारी में जुटना चाहिए। युवाओं को खेल में रुचि बढ़ा देनी चाहिए जिससे कि ऐसे उभरते युवा भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि टीकम सिंह जैसी प्रतिभा से सभी युवा सीख लें कि हम भी भारत माता की सेवा के लिए तैयारी में जुटेंगे व अपने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल, कार्यकर्ता पवन शर्मा,मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल मंत्री दीपक चौधरी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल उपाध्यक्ष हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित जी, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल और ललित शर्मा,ब्रज अत्री,तारा चंद,नरेश नाथ,अमित भाटी, रोहित कसाना,योगेश, विक्की हरिंदर,रोहित,नरेंद्र आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।