विजन लाइव/बुलंदशहर
कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक आमसभा रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई। गायत्री मंत्र का जाप कर सभा का प्रारंभ हुआ,जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस वर्ष भी कृष्णा नगर बाजार को पूर्व की भांति सजाया जाएगा। मंडल के महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के पर्व पर कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रत्येक वर्ष बाजार की सजावट का कार्य कराता आ रहा है। इस वर्ष भी कृष्णा नगर के व्यापारियों के सहयोग से कृष्णा नगर व्यापार में सजावट की जाएगी। सभा में कृष्णा नगर मार्केट में कोविड.19 की वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने का निर्णय भी लिया गया। कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से लगभग ढाई महीने पहले संगठन ने बाजार में कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगवा कर सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाने का कार्य किया था। संगठन का विस्तार व संगठन को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर चेतन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल,तरुणदीप, दलवीर सिंह छाबड़ा, संजीव अग्रवाल, विनय गुप्ता,सतीश शर्मा, अमित फौजी, नितिन अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।