BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम हर घर तुलसी कार्यक्रम का दनकौर कसबे में समापन

 


दनकौर में सात दिवसीय डोर टू डोर चल रहे हर घर तुलसी कार्यक्रम में 1700 पौधों का वितरण किया गयाः नवीन शर्मा


 

विजन लाइव/दनकौर

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल में प्रदेश महामंत्री ई.पी. के मल्ल के दिशा निर्देश पर हर घर तुलसी कार्यक्रम का दनकौर कसबे में समापन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय भाटी चेयरमैन दनकौर नगर पंचायत ने की व सम्मानित लोगो को पौधा भेंट किया गया और संचालन नवीन शर्मा ने किया। मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सात दिन से लगातार हर घर डोर टू डोर चल रहा था, अब तक करीब 1700 पौधों का वितरण हो चुका है। हर घर तुलसी होना अनिवार्य है,जड़ी बूटियों की रानी के रूप में जाने वाले तुलसी के पौधे में कई औषधिय गुण है और यह अकसर भारतीय घरों में पाया जाता है। क्योंकि इसे हिंदुओं अर्थात सनातन संस्कृति में पवित्र माना गया है। तुलसी का मौसमी सर्दी और खासी से बचा सकते है। इसे अंग्रेजी में ठेंपस के नाम से भी जाना जाता है। इसके औषधियों गुणों के अलावा तुलसी के पौधे की मौजूदगी तनाव को दूर करने में हमारी मद्दद करती है। इस पौधे को घर मे रखने से वायु शुद्ध होती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीली गैसों जैसे सल्फरडाईऑक्साइड,कार्बनडाई ऑक्साइड,कार्बन मोनोऑक्साइड आदि को अवशोषित करता है। यह पौधा एक सुखद सुगन्ध पैदा करता है। इस मौके  पर नरेंद्र नागर,हरिदत्त शर्मा,अजित चौहान,पंकज कौशिक, पर्यावरण संरक्षण समिति संरक्षक घनश्याम पाल, अध्यक्ष संजय नागर नवादा,मंडल प्रभारी शिवम गोयल, कार्यकर्ता पवन शर्मा, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल कार्यकर्ता हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित जी, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल और ललित शर्मा,ब्रज अत्री,तारा चंद,नरेश नाथ,अमित भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।