BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गांधी जयंती पर स्वछता अभियान चलाकर गांव गांव, नगर नगर के प्रत्येक बूथ पर साफ़ सफ़ाई का कार्य करेंगेः विजय भाटी

 


भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की एक बैठक जिला इकाई के कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में संपन्न

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी  गौतमबुद्धनगर की एक बैठक जिला इकाई के कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ चलो अभियान 28 सितंबर से 30 सितंबर तक, बूथ सत्यापन एवं प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के विषयों को लेकर पत्र एवं पुस्तक वितरण का कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वछता अभियान चलाकर के गांव गांव नगर नगर के प्रत्येक बूथ पर साफ़ सफ़ाई का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वछता अभियान में नदी, सड़कों और तालाबों की भी साफ़ सफ़ाई का कार्य बूथ स्तर तक किया जाएगा। इसके साथ साथ ही 2 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा का भी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी संगठनों के कार्यक्रमों और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए प्रचार प्रसार के कार्यक्रमों में जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन रावल, गजेंद्र मावी, पवन नागर, राहुल पंडित, जिला मीडिया प्रभारी पंडित करमवीर आर्य,  सह मीडिया प्रभारी पंकज रावल और पवन त्यागी, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, योगेन्द्र छौंकर, अमित शर्मा, विकास चौधरी, अनीता गौतम, पंकज कसाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर, कार्यालय सचिव गोपाल सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।