BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन( बलराज ) का 4 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस.वे जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत कर धरना प्रदर्शन का ऐलान

 


किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन( बलराज ) की कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन( बलराज )के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर में एक मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि देश में किसानों की जो दुर्दशा है, वह किसी से छुपी हुई नहीं है। इस मंहगाई में किसानों और मजदूरों की आय के स्रोत लगभग समाप्त हो गए हैं। बच्चों की शिक्षा और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले में तीन तीन प्राधिकरण किसानों की जमीनों को लूटने के लिए बैठा दिए हैं। किसानों की जमीनों को सस्ती दरों पर अधिग्रहण कर लिया गया है। किसानों के बच्चे बेरोजगार हो गए हैं। गौतमबुद्धनगर में किसानों की जमीनों पर सैकड़ों कंपनियां खड़ी हो गई है, लेकिन क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार न देकर 200 किलोमीटर दूर के क्षेत्र को रोजगार के दायरे में रखा गया है, जो सरासर यहां के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। किसान लंबे समय से अपने अधिकारों की आवाज धरना प्रदर्शन कर उठा रहे हैं, लेकिन किसानों की आवाज को शासन प्रशासन लाठी व मुकदमों के दम पर दबाने का काम कर रहे हैं। किसानों की जमीनों पर हाईवे निकाल दिए गए हैं। सरकार ने उन पर जगह जगह टूल टैक्स लगा दिए हैं जिससे सरकारों को मोटा मुनाफा होता है, लेकिन जिन किसानों की जमीन से सरकारें मोटा मुनाफा कमाने का काम कर रही है, उन्हीं गरीब किसानों को घर से निकलते ही टूल टैक्सों का सामना करना पड़ता है। इन सरकार द्वारा की जा रही है ज्यादतियों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने बताया कि बैठक में भारतीय किसान यूनियन बलराज ने ऐलान किया है कि किसानों का 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा शीघ्र दिया जाए। अधिकृत जमीन का10 प्रतिशत विकसित भूखंड किसानों को शीघ्र दिए जाएं। टूल टैक्स के 20 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांवों के किसानों के टूल टैक्स माफ किए जाएं। यमुना एक्सप्रेस.वे के जीरो प्वाइंट से आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए। मीडिया कर्मी देश का चौथा स्तंभ माना गया है अपनी जान जोखिम में डालकर देश विदेशों की खबरें प्रकाशित करते हैं, उनका टोल टैक्स माफ किया जाए। किसानों के बच्चों और यहां के बेरोजगार युवाओं को कंपनियों में व जेवर एयरपोर्ट में स्थाई नौकरी व रोजगार दिया जाए। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए किरणपाल अवाना को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। शलभ गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रमोद चौहान को प्रदेश सचिव व प्रशन्त गुर्जर को प्रदेश सचिव, राकेश श्रीवास्तव को जिला सचिव, बंटी को दादरी तहसील उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। बैठक के बाद उपरोक्त मांगों को लेकर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व यमुना विकास प्राधिकरण सीईओ व जेवर टोल प्लाजा प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन( बलराज )के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने यह भी बताया कि यदि 10 दिनों में किसानों की इन मांगों का निस्तारण नहीं होता है, तो भारतीय किसान यूनियन बलराज 4 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस.वे जेवर टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे पंचायत कर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची, जिलाध्यक्ष हातम सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद यादव,उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी शहनवाज, दादरी तहसील अध्यक्ष सोबिनदर भाटी, ब्लाक महासचिव राजू बैंसला दतावली, सिकंदराबाद तहसील महासचिव साजिद भाटी और जितेंद्र सिंह, प्रेमचन्द अधाना, संजीव भाटी, जितेंद्र चौधरी,राजू गुर्जर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।