भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक गांव ढाकवाला दनकौर में संपन्न
विजन लाइव/दनकौर
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक आज 20 सितंबर 2021 को गांव ढाकवाला दनकौर में सुरेंद्र नागर के आवास पर संपन्न हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता महाराज सिंह एवं संचालन सुनील प्रधान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए आगरा मंडल प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर- 2021 को भारत बंद का आवाहन किया गया है, इसलिए संपूर्ण भारत को बंद करना है और साथ ही भारत बंद सफल बनाना है। मुरादाबाद मंडल प्रभारी पवन खटाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्धनगर जिले में आ रहे हैं, तीनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिछले 4 साल 6 महीन में किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया है। इसलिए सभी किसान चाहते हैं किसानों की समस्याओं के समाधान 64.07 प्रतिशत मुआवजा, 10 प्रतिशत प्लॉट किसानों का नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल किसानों की समस्याओं के बावत मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होती है और पुलिस प्रशासन एवं प्राधिकरण मुख्यमंत्री के आने से पहले वार्ता नहीं करते हैं तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 22 तारीख को पूरा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर-2021 को भारत बंद पर भारतीय किसान यूनियन परी चौक को जाम कर धरना प्रदर्शन करेगी। किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक में अनित कसाना, सुनील प्रधान, सुरेंद्र नागर, राजे प्रधान, परविंदर अवाना, महेश खटाना, प्रमोद सफीपुर, अंकुर शर्मा, धर्मेंद्र चपराना, प्रीतम नागर, ओम सिंह अवाना, धर्मपाल स्वामी, गजेंद्र चौधरी, सुंदर खटाना, संदीप खटाना, संजू नागर, इंद्रेश तुगलपुर, भिखारी प्रधान, रविंद्र भगत जी, चंद्रपाल बाबूजी, भगत सिंह तुगलपुर, अंकुर शर्मा, अमित डेढा आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।