BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर पेड़ को राखी बांधकर संकल्प लिया News


विजन लाइव/ दनकौर
 हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिदेव मंदिर परिसर में  भाई बहन के  पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर पेड़ को राखी बांधकर यह संकल्प लिया कि हम ज्यादा ज्यादा पेड़ लगायेंगे व कही पर भी वृक्ष को कोई नुकसान पहुँचायेगा, उसका पुर जोर से विरोध करेंगे व गांव गांव यह प्रचार प्रसार भी करेंगे कि पेड़ लगाओ धरा बचाओ, बच्चों की तरह पौधों की परवरिश भी हमारा नैतिक ,धार्मिक व सवैधानिक दायित्व है।धरती पर जितनी ज्यादा हरियाली की चादर होगी मानव उतना ही खुशहाल व धन धान्य से परिपूर्ण  होते हुऐ स्वस्थ जीवनयापन करेगा पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्णआवश्यकता और हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।यदि हम स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति  जागरूक होंगे तो यही हमारी सच्ची राष्ट्र और समाज के प्रति सच्ची सेवा कहलायेगी , तब हम सच्चे राष्ट्र और देश भगत का निर्माण कर एक नये युग का आह्वान कर सकने में सफल होंगे क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में ही शुद्ध वायु और शुद्ध मानसिकता का जन्म सम्भव है।पर्यावरण सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है । इस मौके पर मंडल महामंत्री विकास शर्मा,मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल, मंडल कार्यकर्ता विशाल सैनी, मंडल कार्यकर्ता ऋतिक यादव,मंडल कार्यकर्ता गंगाराम शर्मा,मंडल कार्यकर्ता पवन आदि मौजूद रहे।