BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

महिला शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह से की भेंट

 


खंड शिक्षा अधिकारी ने किया मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुरस्कृत शिक्षिकाओं का सम्मान

 


विजन लाइव/मथुरा

महिला शिक्षक संघ की सदस्याओं ने जिलाध्यक्ष गुरूप्यारी संत्सगी के नेतृत्व मे खंड शिक्षा अधिकारी नगर/मथुरा प्रमोद कुमार सिंह से विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी से उनकी कार्यशैली पर चर्चा की गई। इस चर्चा में उन्होंने विस्तृत रूप से शिक्षको की भूमिका एंव उनके दायित्वों पर बात की, साथ ही मिशन शक्ति पर प्रकाश डाला। महिला शिक्षक संघ मथुरा की जिलाध्यक्ष गुरूप्यारी संत्सगी द्वारा शिक्षको के चयन वेतनमान, मेडिकल, सीएल आदि पर बात की। बैठक मे उपस्थित महिला शिक्षिकाओं ने भी अपनी समस्याएं रखी। खंड शिक्षा अधिकारी ने नियमानुसार समस्या समाधान हेतु सभी को आश्वस्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सद्भावना पूर्ण वातावरण में धैर्यपूर्वक सभी की बात सुनी और उनके प्रश्नो का विस्तारपूर्वक उत्तर भी दिया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष गुरूप्यारी संत्सगी के साथ महामंत्री शशि शर्मा, नगर क्षेत्र मथुरा, मथुरा ब्लाक, फरह ब्लाक की कार्यकारिणी की सदस्या गायत्री सारस्वत और रजनी शर्मा, सुनीता कुमारी, ममता सिंह, सारिका सिंह, सीमा यादव, डा0 अनीता मुदगल, मंजू सिंह, दीप्ति बंसल, लता कुमारी, नीलम शर्मा, नीरज मथुरिया, अनीता कुमारी, नीतू राणा, कल्पना सिंह, रजनी कुमारी, अर्चना, वाणी मल्होत्रा और चित्रा गोला उपस्थित रहीं। एक शानदार भेंट के लिए सभी शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका कोटि.कोटि धन्यवाद किया।