माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और उज्जवल भविष्य ट्रस्ट के द्वारा 50 किलो दूध, 50 किलो चीनी, 50 दर्जन केले का वितरण किया
विजन लाइव /ग्रेटर नोएडा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा में कई स्थानों पर जाकर माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और उज्जवल भविष्य ट्रस्ट के द्वारा ढाई सौ से लेकर 300 लोगों को दूध ,चीनी और फलों का वितरण किया गया। माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि गरीब मजदूरों के बीच में जाकर जो मदद की जा सकती है, माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट और उज्जवल भविष्य संस्था के संयुक्त तत्वाधान में लगातार की जा रही है। भगवान श्री कृष्ण जी को दूध और मक्खन बहुत पसंद है उसी के उपलक्ष में ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर और उज्जवल भविष्य संस्था की अध्यक्ष सीमा सिंह ने जाकर के दूध और चीनी का वितरण किया। उन्होंने बताया कि यह दोनों संस्थाएं एक जगह ही कार्य नहीं करती है बल्कि यह लोग उन लोगों के बीच में जाते हैं जहां बिल्कुल मद्द की जरूरत होती है। यह दोनों संस्थाएं वहां जाकर के लोगों के खानपान, राशन, शिक्षा इत्यादि का पूरा ध्यान रखती है और हर तरह की संभव मदद करती है, जिससे गरीब और बेसहारा लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि 50 किलो दूध, 50 किलो चीनी, 50 दर्जन केले का वितरण गरीब मजदूरों के बीच में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे किया गया है।