BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा गाजियाबद से होती हुई जनपद गौतमबुद्धनगर में पहुंची

 


लाल कुआ पर जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत भाजपाईयों ने ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं के साथ फूल बरसाकर किया

 


60 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है और एक नारा दिया है 60 प्रतिशतः हमारा है और बाक़ी में सारा है और उसमें भी बंटवारा हैःडा0 महेश शर्मा

 विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा गाजियाबद से होती हुई जनपद गौतमबुद्धनगर में पहुंचीं। लाल कुआ पर जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, लाल बहादुर गन्ना संस्थान अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी एवं लालकुआं स्वागत संयोजक व जिला महामंत्री मनोज गर्ग  ने ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं के साथ भव्य फूल बरसाकर किया। इसके बाद जन आर्शीवाद यात्रा खेड़ा धर्मपुरा, दुजाना गेट, मायावती पार्क बादलपुर, सादोपुर की झाल, कूडी खेड़ा, धूम मानिकपुर, एनटीपीसी मोड, नगर पालिका दादरी, मिहिर भोज इंटर कॉलेज, चिटहेरा,बील अकबरपुर, कोट गांव पहुंची। ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि व केंद्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा एवं जन आशीर्वाद यात्रा का फूल मालाएं पहनाकर व फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। दादरी में मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व केंद्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 16 अगस्त से चली इस जन आशीर्वाद यात्रा में जगह जगह जनता जनार्दन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भारी संख्या में पहुंच कर अपना आशीर्वाद देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब की बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 60 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है और एक नारा दिया है 60 प्रतिशतः हमारा है और बाक़ी में सारा है और उसमें भी बंटवारा है। उन्होने कहा कि पिछले 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजों से भी अधिक हम विधानसभा सीट जीतकर अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की जनता अब पुनः विकास कार्यों पर मोहर लगाकर फिर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाएगी, जिससे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लाल बहादुर गन्ना संस्थान अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित ने दादरी की सभा को संबोधित किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बने उसके लिए सभी कार्यकर्ता व केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी,जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन नागर, देवा भाटी और प0 कमवीर आर्य, पवन त्यागी, सत्यपाल शर्मा, प्रेम प्रधान, अन्नू पंडित, राज नागर, सेवानंद शर्मा, बिजेंद्र प्रमुख, पवन रावल, सोमेस गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता,संजय भाटी, मनोज भाटी, अजीत मुखिया, योगेंद्र भाटी, पंकज रावल, बिजेंद्र रावल आदि ग्रामीणों के साथ  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत के लिए जगह जगह उपस्थित रहे।