BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च शुरू

 


उत्तर प्रदेश में हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने के लिए, उनका हक दिलाने के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कीः मनोज चौधरी

 


हाथ में झंडे, बैनर, लेकर  महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ दादरी में 4 किलोमीटर का पैदल मार्च किया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोडो पैदल मार्च शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने हाथ में झंडे, बैनर, लेकर  महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ दादरी में लगभग 4 किलोमीटर का पैदल मार्च किया गया। गौमतबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी द्वारा दिनांक 9 अगस्त को आज से 79 वर्ष पहले अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान शुरू किया था। राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी के आवाहन के तर्ज पर राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च का आयोजन किया गया है। इस क्रम में कांग्रेसियों ने हाथ में झंडे, बैनर, लेकर   महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ दादरी में लगभग 4 किलोमीटर का पैदल मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की, युवाओं की,मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज बढ़ती हुई महंगाई से हर वर्ग बुरी तरह परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हं,ै रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे हर जरूरत की चीजें  महंगी होकर आसमान को छू रही है। हर वर्ग की बुरी दशा है न किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है न युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है। पूरे प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है, किसी भी विभाग में कोई भी व्यक्ति अपना काम कराने जाता है तो उसे भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। आज 9 अगस्त के दिन जैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियो ने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, आज उसी की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने के लिए, उनका हक दिलाने के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की है जो लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मार्च को जारी रखते हुए कल 10 अगस्त को जेवर विधानसभा के कसबे बिलासपुर से पैदल मार्च किया जाएगा। इस पैदल मार्च में पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सेवा दल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक पंडित, नगर अध्यक्ष पुनीत मावी, पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष  हेमचंद्र नागर और दिनेश शर्मा, चंद्रमल बाल्मीकि, राजेश बसु,नीरज शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष वसील अहमद, सीमा भारती, प्रकाश नागर, प्रदीप नागर, आकाश यादव, किशन शर्मा, देवेंद्र भाटी,एम.एल वर्मा ,राधा रानी, रामरति, दिनेश शर्मा, राजेश खारी,राजू खान, देवेश चौधरी ,राजपाल बाल्मीकि, नीरज शर्मा, इमरान खान, जयनागर,  धर्मवीर नागर , ब्रह्मचारी नागर, साहिल खान आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे।