BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

यू रैंप वॉक किया मानो हिन्दू इतिहास की अप्सरायें ही मंचस्थल पर उतर आई हों

 



बीटा-1 तीज उत्सव के उपलक्ष्य मे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


ज्योति बशिष्ठ  बीटा 1 मिस तीज़ चुनी गईं

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा शहर के बीटा-1 तीज उत्सव के उपलक्ष्य मे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां  ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरस से आई महिलाओ ने बढ़ चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम  का आयोजन समाज सेविका अंजू पुंडीर,मनीषा शर्मा और कविता जादौंन द्वारा किया गया। इस तीज उत्सव कार्यक्रम मे अपनी संस्कृति की भरपूर छटा बरसाई गई। सभी महिलाओं ने लोकगीत,सावन के गीत व नृत्य का आनंद लिया। खूबसूरत् महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों मे यू रैंप वॉक किया मानो हिन्दू इतिहास की अप्सरायें ही मंचस्थल पर उतर आई हो। तीज उत्सव कार्यक्रम की संयोजक अंजू पुंडीर ने बताया कि चूंकि यह महामारी आपदा का समय है इसलिए पिछले सालो की तरह इसे बड़े स्तर पर नही रखा गया। केवल 40 महिलाओं ने कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए भाग लिया। तीज उत्सव कार्यक्रम में तंबोला, शब्द अंताक्षरी समेत खूब सारे सरप्राइज़ गेम कराए गए और सभी को प्राइज़ और उपहार भी दिए गए। ज्योति बशिष्ठ  बीटा 1 मिस तीज़ चुनी गई। इस अवसर पर पिंकी कसाना, अंजलि, श्रुति, स्वेता,सुमन शर्मा,प्रियंका,कीर्ति,चंचल,नीरू, शिल्पी, वीनू मुद्गल, नेहा और सरोज आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।