BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नीरज चोपड़ा जैसे सपूत ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कियाः महकार सिंह

 


टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में  दनकौर बिहारी लाल इंटर कॉलेज में एक दूसरे को मिठाई बांटी और पौधारोपण किया

 


विजन लाइव/दनकौर

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में  गौतमबुद्धनगर के दनकौर कसबा बिहारी लाल इंटर कॉलेज में एक दूसरे को मिठाई बांटी और पौधारोपण किया गया। इस मौके पर शिक्षक राहत अली ने बताया कि आज हमारे देश की 135 करोड़ जनता को स्वर्ण पदक जिताने वाले नीरज चोपड़ा ने दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया है, आज उसी खुशी में एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई है और साथ में पौधारोपण भी किया गया है। प्रधानाचार्य महकार सिंह ने बताया कि नीरज चोपड़ा जैसे सपूत ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इसी प्रकार प्रतिभाएं और भी स्वर्ण पदक लाएं बहुत खुशी होगी। नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में आज बिहारी लाल इंटर कॉलेज के क्रीडा स्थल पर पौधारोपण किया गया है। इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा और कृष्ण कटिहार, हरि प्रकाश शर्मा, पवन दिक्षित, संतोष मिश्रा, अनिरुद्ध, प्रदीप बंसल, राजकुमार शर्मा, नरेश शर्मा, पंकज वर्मा, यशपाल शास्त्री, जयप्रकाश, हरि ओम शर्मा, पन्ना लाल शर्मा, अनिल शर्मा, उमेश नागर, विनय शर्मा, प्रमोद सिंह आदि शिक्षकगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।