BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल गौतमबुद्धनगर के भाजपाईयों में फूंक गए मंत्र

 





उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों में लग जाएंः सुनील बंसल

 मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर के भाजपाईयो में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल एक नया मंत्र फूंक गए हैं। भाजपा प्रदेश ंसगठन मंत्री सुनील बंसल द्वारा दिए गए इस मंत्र से भाजपाई न केवल उत्साहित हैं बल्कि खासे गद्गद भी हैं। भाजपा प्रदेश संगठन सुनील बंसल ने जिला इकाई गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित की और आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों के लिए मंत्र फूंक गए। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, उसके लिए सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों में लग जाएं। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य अभिवादन कार्यक्रम करें। वहीं अगस्त माह में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिनंदन, 5 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न वितरण योजना, 20 अगस्त से 30 अगस्त तक मुख्यमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न वितरण योजना, 15 सितंबर तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन करने का कार्य और इसके साथ साथ वैकेंसीननेसन ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2021 कां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती तक प्रत्येक शक्ति केन्द्रों पर पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य में जुटे। 15 अगस्त से 26 जनवरी तक मोर्चा, प्रकोष्ठों के सम्मेलन  और ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ नए नए सदस्यों को सदस्यता करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि  भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक सदस्यों वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समायोजन है। भाजपा किसी वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है, सभी वर्गों के लोगों की पार्टी है। हम सभी देश के उत्थान के कार्य में लगे हैं। उसी के तहत भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सब के विश्वास पर काम करती है। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष  मोहित बेनीवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा के साथ लग जाए और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के कार्य में जुट जाएं। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश संगठन से मंत्री करमवीर, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डा0 सत्यपाल सिंह सैनी,  क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी और बिजेंद्र भाटी, रक़म सिंह भाटी, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, 0 कर्मवीर आर्य, गोविंद चौधरी, सत्येंद्र नागर, पवन नागर, चंद्रमणि भारद्वाज, पवन रावल, पंकज रावल, महेश शर्मा, अरुण यादव, सतपाल शर्मा, अमित शर्मा, गुरू देव भाटी, रिंकू भाटी, पवन त्यागी, रबि भदौरिया, जगदीप नागर, संजय भाटी, मनोज भाटी, उदयवीर चौधरी, सरफराज ़अली, सचिन आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।