BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा में मिला मुसलमानों को सम्मान: अयूब खान सैफी

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का चुनाव नजदीक है, चुनावी बिगुल बजने में ज्यादा समय नहीं है। इस समय सभी पार्टियां अपने अपने मतदाताओं को और दूसरे दल के प्रत्याशियों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है, लेकिन अगर बात मुस्लिम वोटर की, की जाए तो मुसलमानों को हमेशा कांग्रेस, सपा, बसपा, राष्ट्रीय लोक दल जैसी राजनीतिक पार्टियों ने इस्तेमाल किया है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें मुसलमानों को सम्मान मिला है। यह बात एक बयान में भारतीय जनता पार्टी के बूथ  अध्यक्ष बिरोड़ा  ग्रेटर नोएडा अयूब खान सैफी  ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े आदमी तक भी लाभ पहुंचता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य ही अंत्योदय है।  मुसलमानों को चाहिए कि सभी पार्टियों को छोड़कर भाजपा का समर्थन करें और 2022 के चुनाव में में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।