BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा का दादरी में ग्राम प्रधान और बीडीसी का सम्मान समारोह संपन्न

भाजपा का दादरी में ग्राम प्रधान और बीडीसी का सम्मान समारोह संपन्न



विजन लाइव/दादरी

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी ब्लॉक पर ग्राम प्रधान एवं BDC सम्मान स्वागत समारोह दादरी ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अशोक नागर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की कार्यक्रम को संबोधित करे हुए डॉक्टर अशोक नागर ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान एवं BDCसदस्य मिलकर कैसे विकास कार्य करें इसके विषय में जानकारी दी जिला अध्यक्ष विजय भाटी BDC ग्राम प्रधान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान एवं BDC सदस्य हम मिलकर केंद्र में प्रदेश सरकार के द्वारा और जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर ग्राम वासियों को लाभ देने का कार्य करें और उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी योजना में अधिकारी बाधा डालते हैं तो उन अधिकारियों के विषय में भाजपा पदाधिकारियों को बताए हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने मिलकर गाँव गाँव में जाकर जन जन के कार्य कराएंगे और उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान सरकार के द्वारा चलायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में अपना सहयोग करेंगे। सम्मान समारोह में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर व बिजेंद्र प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष संजय भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आए हुए ग्राम प्रधानों ऐ हम BDCसदस्यों का आभार सम्मान स्वागत करते है। और हम सभी को जनता की आशा के अनुरूप मूल सिद्धांतों पर काम करते हुए गाँव गाँव में विकास करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से अब जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, सतेंद्र नागर ,पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी ,जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी पवन नागर गजेंद्र मावी  मीडिया प्रभारी कर्म वीर आर्य पवन त्यागी सुनील गौतम अनीता गौतमअमित पंडित आदि कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों ग्राम प्रधान एवं BDC सदस्य मौजूद रहे।