BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर में जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी का शपथग्रहण समारोह संपन्न

 

>

भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र, सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास पर गौतमबुद्धनगर की जनता के लिए पूरे सेवा भाव से कार्य करूंगाःअमित चौधरी



>

>

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सोमवार 12 जुलाई 2021 को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध बने गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी को जिलाधिकारी सुहास एल.वाई ने द्वारा पद व गोपनीयता शपथ दिलायी गई। जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जयवंती नागर, मोहिनी जाटव, सुनील भाटी ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र, सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास पर गौतमबुद्धनगर की जनता के लिए पूरे सेवा भाव से कार्य करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में लाल बहादुर गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पश्चिम क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी व पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र सिंह भाटी, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, दादरी ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी और आशीष वत्स, रक़म सिंह भाटी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन नागर, देवा भाटी, पंडित कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अमित शमा,र् योगेंद्र भाटी, पंकज रावल, योगेन्द्र चौधरी, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, तेजा गुर्जर, शिव ओम शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र छौकर और धर्मेन्द्र भाटी आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।