BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

"फीड द नीडी" संस्था ने आज सुबह से असहाय और जरूरतमंद लोगो को ब्रेड दूध को नाश्ते में पहुंचाया



विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
"फीड द नीडी" संस्था ने आज सुबह से असहाय और जरूरतमंद लोगो को ब्रेड दूध को नाश्ते में पहुंचाया फिर 50 थालियां लोगो के दोपहर के भोजन के लिए  दिया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य रूपा भट्टाचार्य व मनोज कटारिया ने बताया कि हमारी संस्था के पास कुछ ऐसे असहाय और अपाहिज लोग है जिनकी देखभाल करने के लिए कोई परिवार का सदस्य नहीं है। ये लोग सड़क के किनारे पर ही बैठे हुए अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। सबसे पहले हम लोग इनको ही खाने पीने का सामान पहुंचाते हैं फिर बाकी थालियां झुग्गियों में ले जाकर वितरित करते हैं। इनमें से अमृतसर के 70 साल की उम्र के राकेश मल्होत्रा है जिनके बेटों ने उनको निकाल दिया है। वो नोएडा आकर रिक्शा चलाते हैं परन्तु एक दुर्घटना में उनका एक पैर ज़ख्मी हो गया है। पहले कभी-कभी उनको भूखा-प्यासा ही सोना पड़ता है। ऐसी ही बहुत सारी ह्रदय विदारक घटनाओ के शिकार व्यक्तियों को ढूंढ कर उनकी सेवा के लिये तत्पर रहता है "फीड द नीडी" के कार्यकर्ता। सदस्य अरिंदम व सप्तर्षि बताते हैं कि सामान्यतः संस्थाएं सुबह का नाश्ता जरूरतमंदो को नहीं पहुचा पाते हैं। हम लोगों की कोशिश यही होती है कि सुबह का नाश्ता भी पहुंचाया जाये। यदि संस्था को लोगो का सहयोग मिलता रहा तो हम रात्रि का भोजन भी देना आरंभ कर देंगे। रोजाना नाश्ते व भोजन के वितरण के लिये श्यामा पॉल, राकेश नारंग, हिना, स्नेहलता जैन, कौशिक चटर्जी, किशोर पॉल, अनिल, प्रिया सरकार, चित्रा माहेश्वरी, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहते हैं।