BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

शिव सैनिकों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

 




विजन लाइव/दनकौर

दनकौर स्थित गुरुदयाल अस्पताल में रोटरी क्लब नोएडा के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें शिव सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष शिवसेना त्रिलोक गुर्जर और चेयरमैन गुरुदयाल अस्पताल डा0 अजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया गया जाना जरूरी है। रक्तदान समय.समय पर करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से अगर किसी एक के जीवन को बचा पाते हैं तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। इस मौके पर डा0 विजय नागर, सोहन पाल, सुबोध नागर, उज्जवल पांडे, डा0 रमेश, राकेश, पंकज, जयवीर आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }