BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिलाई एवं कढ़ाई सेंटर की सौगात

 



आत्मनिर्भर महिला, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा का पहला सिलाई एवं कढ़ाई सेंटर शुरू 

 


                   


                      

रोटरी क्लब भी जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में निपुण एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए एक सेंटर पांच सिलाई मशीन के साथ शुरू करवाएगीः मुकुल गोयल


 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

8 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा ने उज्जवल भविष्य के साथ मिलकर समृद्धि स्वरोजगार योजना की नींव रखी है। महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा की अध्यक्ष श्रीमती साधना सिन्हा ने बताया कि 8 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहला सिलाई एवं कढ़ाई सेंटर ग्रेटर नोएडा के गामा टू सेक्टर में प्रारंभ हुआ। यह गर्व की बात है कि रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकुल गोयल के हाथों इस सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ हुआ है। साथ ही इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव विनय गुप्ता ने भी उपस्थित होकर हमारा सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस पर, जगह जगह महिलाएं कार्यक्रम की अध्यक्षता करती और कार्यक्रम आयोजित करती देखी जाती हैं,लेकिन उनका मानना है कि महिला दिवस के कार्यक्रम को सम्मान तभी मिलेगा जब पुरुष की भी इसमें समान रूप से भागीदारी हो और यह सौभाग्य आज रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकुल गोयल एवं सचिव विनय गुप्ता द्वारा यहां की महिलाओं को मिला है। इसके लिए महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा रोटरी क्लब के तहे दिल से आभारी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का मतलब यह नहीं है कि हम पुरुषों को पीछे छोड़कर आगे निकले। इसका सार्थक मतलब पीछे रह गई महिलाओं को आगे लाना है यानी पुरुषों के बराबर लाना है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना एवं आर्थिक रूप से संपन्न होना, सुदृढ़ होना और समृद्ध होना अति आवश्यक है। महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा इसके लिए हर संभव प्रयास करती आ रही है और आगे भी करेगी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने यह घोषणा की कि रोटरी क्लब भी जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में निपुण एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए जल्द ही एक सेंटर पांच सिलाई मशीन के साथ शुरू करवाएगी। सभी महिलाओं ने उनके घोषणा का करतल ध्वनि से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में महिला शक्ति सामाजिक समिति, रोटरी क्लब एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के स्वरोजगार शिक्षा पर बढ़.चढ़कर काम करेगी। इस मौके पर सीमा सिंह, शीतल, अनामिका मित्तल, साधना गुप्ता, रानी, अंजलि, डा0 कीर्ति, डा0 आरती, श्रीमती पूनम, वर्षा,डा0 सुनीता, दधीचि  प्रशिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी  एवं प्रशिक्षण ग्रहण करने वाली बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।