BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा की बैठक गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में संपन्न

 


 

भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल, वर्षों में जो नहीं हो पाया वो सब चार वर्ष के कार्यकाल में कर दिखायाः डा0 सत्यपाल सिंह सैनी

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर भाजपा की एक बैठक गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य आतिथि के तौर पर पूर्व सांसद व जिला प्रभारी डा0 सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल वर्षों में जो नहीं हो पाया वो सब चार वर्ष के कार्यकाल में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था बेहतर हुई है, महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गईं हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं और प्रगति के नए आयाम उत्तर प्रदेश अर्थात निवेश की पहली पसंद अब उत्तर प्रदेश  बन चुका है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सरकार का साथ मिला है और किसान खुशहाल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा है। ज़ेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर प्रदेश को ख़ुशहाल बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों को गांव गांव गली गली तक पहुंचा कर कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएंगे। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में प्राथमिकता के साथ लग जाएं साथ ही पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए गांव चौपालों के कार्यक्रमों में भी अभी से जुट जाएें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर चौपाल का आयोजन करें और पार्टी की रीति नीति संगठन के विचारों को बताने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, गोविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, गजेन्द्र मावी,  सुनील भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, रिंकू भाटी, गुरूदेव भाटी और सचिन शर्मा, विकास चौधरी, योगेश चौधरी, अरुण यादव, महेश शर्मा, जगदीप नागर, संजय भाटी, मनोज भाटी, रबी भदौरिया, अशोक शर्मा, सरफराज़ अली, पवन त्यागी, सोमेश गुप्ता, अमित शर्मा, सरविनदर कपासिय आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।