BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अख्तर प्रधान किसान एकता संघ के तहसील अध्यक्ष बने

 



विजन लाइव/दनकौर

 किसान एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज नागर के फार्म हाउस दनकौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए तहसील अध्यक्ष बिज्जन नागर को पदोन्नति करते हुए जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर व अख्तर प्रधान अट्टा फतेहपुर को तहसील अध्यक्ष सदर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान व संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं। इस मौके सोरन प्रधान,गीता भाटी,ब्रिजेश भाटी,राजेंद्र नागर,देशराज नागर,अखिलेश प्रधान,सतीश कनारसी,महेन्द्र कसाना,प्रमोद गुर्जर,अरविंद सैक्रेटरी,मोहनपाल नागर,आंशु खान,उमर प्रधान,मनीष नागर, मास्टर इन्द्रपाल,राममेहर प्रधान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।