BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद किया

 




  विजन लाइव/दनकौर
हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए- आजम सरदार भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को विशंबर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए याद किया। इस मौके पर कॉलेज प्रधानचार्य जयप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर कार्यकर्ताओ के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हिन्दू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी, जिसमें से सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भी एक थे। मां भारती के वीर सपूतों की याद में शहीदी दिवस पर देश उनके बलिदान को याद कर रहा है। उन्होंने अंग्रेजी शाशन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सेंट्रल असेंबली में बम्ब फेंके थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल,मंडल महामंत्री विकाश शर्मा,मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल कार्यकर्ता संजय सैनी,मास्टर शिवशंकर शर्मा और अमित कुमार एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहे।