BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

अखिलेश प्रधान किसान एकता संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने

 




विजन लाइव/दनकौर

 किसान एकता संघ की बैठक कैंप कार्यालय दनकौर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए जतन सिंह भाटी को पदोन्नति करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व अखिलेश प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक उत्तर प्रदेश मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान व संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक अखिलेश प्रधान ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा, मजबूती से किसानों आवाज बुलंद की जाऐगी। इस मौके सोरन प्रधान,गीता भाटी,देशराज नागर,राजेंद्र नागर,जगदीश शर्मा,श्री कृष्ण बैसला,पप्पू प्रधान,सतीश कनारसी,आलोक नागर,  महेन्द्र कसाना,प्रमोद गुर्जर,अरविंद सैकेटरी,ब्रिजेश नवादा,जयबीर नागर,प्रताप नागर,शिवराज बैसला,आंशु खान,बिज्जन नागर,मनीष नागर,मास्टर इन्द्रपाल,राममेहर प्रधान आदि पदाधिका और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }